Ad.

सत्य वचन -30 छोड़ दी जीवों ने जीना, इंसानो की आदत से -Leave The Animals Who Live, From Habit Of Humans


सत्य वचन -30 छोड़ दी जीवों ने जीना, इंसानो की आदत से
 

जरा सी बात से..
मतलब बदल जाते हैं,

                   उंगली उठे तो बेइज्जती👉🏼
                   और अंगूठा उठे तो तारीफ 👍🏻

और.. अँगुठे से... अँगुली मिले तो लाजबाब👌🏽बंद कर दिया सांपों को सपेरे ने यह कहकर
अब इंसान ही इंसान को डसने के काम आएगा।

🔃🔃🔃🔃🔃🔃🔃🔃🔃

आत्महत्या कर ली गिरगिट ने सुसाइड नोट छोडकर
अब इंसान से ज्यादा मैं रंग नहीं बदल सकता

🔃🔃🔃🔃🔃🔃🔃🔃🔃

गिद्ध भी कहीं चले गए लगता है
उन्होंने देख लिया
कि इंसान हमसे अच्छा नोंचता है

🔃🔃🔃🔃🔃🔃🔃🔃🔃

कुत्ते कोमा में चले गए ये देखकर
क्या मस्त तलवे चाटता है इंसान

🔃🔃🔃🔃🔃🔃🔃🔃🔃

कोई टोपी तो कोई अपनी पगड़ी बेच देता है
मिले अगर भाव अच्छा जज भी कुर्सी बेच देता है

🔃🔃🔃🔃🔃🔃🔃🔃🔃

जला दी जाती है ससुराल में अक्सर वही बेटी
जिसकी खातिर बाप किडनी बेच देता है

🔃🔃🔃🔃🔃🔃🔃🔃🔃

ये कलयुग है कोई भी चीज़ नामुमकिन नहीं इसमें
कली फल फूल पेड़ पौधे सब माली बेच देता है

🔃🔃🔃🔃🔃🔃🔃🔃🔃

धन से बेशक गरीब रहो पर दिल से रहना धनवान
अक्सर झोपड़ी पे लिखा होता है🌹 "सुस्वागतम"🌹

और महल वाले लिखते हैं
🐩"कुत्तों सॆ सावधान"🐩

🔃🔃🔃🔃🔃🔃🔃🔃🔃
यहि तो है.. जिंदगी का हिसाब 👍👌
🌹🌹🌹 🌹🌹🌹


सीख तो उस बालक से लेनी चाहीये
जो अपनो की मार खाके अपनो
से हि लिपट जाता है
रिश्तों को बचाइए क्योंकि आज इतना
'अकेला हो गया है इन्सान कि
'कोई फोटो लेने वाला ही नही!'
'सेल्फी लेनी पड़ती है'
'जिसे लोग फैशन मानते है!'
🌹🌹🌹 🌹🌹🌹

चिंता इतनी कीजिए
की काम हो जाए
पर
इतनी नही की
जिंदगी तमाम हो जाए
🌹🌹🌹 🌹🌹🌹

मालूम सबको है कि जिंदगी बेहाल है,
लोग फिर भी पूछते हैं और सुनाओ क्या हाल है
रोने से तो आंसू भी पराये हो जाते हैं,
लेकिन मुस्कुराने से.
पराये भी अपने हो जाते हैं !
मुझे वो रिश्ते पसंद है,
जिनमें  " मैं " नहीं  " हम " हो !!
 इंसानियत दिल में होती है, हैसियत में नही,
*ऊपर वाला कर्म देखता है, वसीयत नही...
🌹🌹🌹 🌹🌹🌹


हमेशा खुश रहना  चाहिए,
 क्योंकि
परेशान होने से
कल की मुश्किल
दूर नही होती
बल्कि….
आज का सुकून
भी चला जाता
 है।

🌹🌹🌹 🌹🌹🌹
रोटी पर "घी" और
नाम के साथ "जी"
लगाने से,
"स्वाद" और "इज्जत"
दोनों बढ़ जाते हैं |
🌹🌹🌹 🌹🌹🌹

किसी को "स्नेह" देना
सबसे बड़ा "उपहार" है,
और
किसी का "स्नेह" पाना
सबसे बड़ा "सम्मान" हैं |
🌹🌹🌹 🌹🌹🌹

"तारीफ़" करने वाले बेशक "आपको" पहचानते होंगे,
मगर "फ़िक्र" करने वालो
को "आपको" ही पहचानना होगा |
  🌹🌹🌹🌹🌹🌹

  🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃
🌿पता है!!
आपकी और मेरी
मुस्कान में क्या फ़र्क है ..?
आप
खुश होकर मुस्कुराते हो,
और मैं आप  को
खुश देखकर मुस्कराता हूँ
और
दुआ करता हूँ
आप  खुश रहे ताकि, मेरी
मुस्कराहट यूं ही बनी रहे.🌿
 🌹🌹🌹 🌹🌹🌹 

👉कर्मों से डरिये ईश्वर से नहीं...
     ईश्वर माफ कर देते हैं कर्म नहीं ।
जैसे बछड़ा सौ गायों में अपनी मां को ढूंढ लेता है
उसी प्रकार कर्म अपने कर्ता को ढूंढ ही लेता है
आज नहीं तो कल ।।
यह अटल सत्य है!!
    *_"स्वार्थहीन कर्म ही सेवा है"।
🌹🌹🌹 🌹🌹🌹


गुज़र जाते हैं खूबसूरत लम्हें ,
यूं ही मुसाफिरों की तरह .

यादें वहीं खडी रह जाती हैं ,
रूके रास्तों की तरह .

एक "उम्र" के बाद "उस उम्र" की बातें
       "उम्र भर" याद आती हैं ,
पर "वह उम्र" फिर "उम्र भर" नहीं आती ....
🌹🌹🌹 🌹🌹🌹

कमाल है ना!...👌
आँखे तालाब नहीं, फिर भी,
भर आती है!
दुश्मनी बीज नही, फिर भी, बोयी जाती है!
होठ कपड़ा नही, फिर भी, सिल जाते है!
किस्मत सखी नहीं, फिर भी, रुठ जाती है!
बुद्वि लोहा नही, फिर भी, जंग लग  जाती है!
आत्मसम्मान शरीर नहीं, फिर भी, घायल हो जाता है! और..,
इन्सान मौसम नही, फिर भी, बदल जाता है!....
🌺🌺🌹‬: 🍁🌾🌹

इस संसार में....
    सबसे बढ़िया दवा "हँसी"
    सबसे बड़ी सम्पत्ति "बुद्धि "
    सबसे अच्छा हथियार "धेर्य"
    सबसे अच्छी सुरक्षा "विश्वास"

     और आनंद की बात यह है कि
     "ये सब निशुल्क हैं "
🌹🌹🌹 🌹🌹🌹

ख़ुशी उनको नहीं मिलती,🌹
🌹जो अपनी शर्तो पे.          🌹
🌹जिंदगी जिया करते है!    🌹
🌹ख़ुशी उनको मिलती है,.  🌹
 🌹जो दूसरों की ख़ुशी के लिए,🌹
 🌹अपनी शर्ते बदल लिया करते  है”🌹
🌹🌹🌹 🌹🌹🌹

जीवन के तीन मंत्र-
1.आनंद में - वचन मत दीजिये
2.क्रोध में - उत्तर मत दीजिये
3.दुख में - निर्णय मत लीजिए
🌹🌹🌹 🌹🌹🌹
           ☘

आंखे कितनी भी छोटी क्यो ना हो !!
ताकत तो उसमे सारा
आसमान देखने
की होती है
🌹🌹🌹 🌹🌹🌹

ज़िन्दगी एक हसीन 
ख़्वाब है
जिसमें जीने
की चाहत होनी चाहिये
ग़म खुद ही ख़ुशी
में बदल जायेंगे
सिर्फ
मुस्कुराने
की
आदत
होनी चाहिये !!
🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂     
    

🌈  दुनिया में दो ‘पौधे’ ऐसे हैं
जो कभी मुरझाते नहीं और
अगर जो मुरझा गए तो उसका
कोई इलाज नहीं।
पहला – ‘नि:स्वार्थ प्रेम’ 
और दूसरा – ‘अटूट विश्वास’
🌹🌹🌹 🌹🌹🌹


जिंदगी में अपनेपन और एहसासों का बड़ा काम होता है...
दूसरों के गमो को जो अपनाता है वही इंसान होता है...
न जाने कब कोई अँधेरे मे चिराग बनकर राह दिखा दे..
क्योंकि मुसीबत मैं जो साथ होता है वही भगवान होता है..!!
🌹🌹🌹 🌹🌹🌹

सत्य को कहने के लिए किसी,
शपथ की जरूरत नहीं होती।
नदियों को बहने के लिए किसी,
पथ की जरूरत नहीं होती।
जो बढ़ते हैं जमाने में,
अपने मजबूत इरादों के बल,
उन्हें अपनी मंजिल पाने के लिए,
किसी रथ की जरूरत नहीं होती।
" मिट्टी का मटका
 और
 परिवार की कीमत
 सिर्फ बनाने वाले को पता होती है , तोड़ने वाले को नहीं।"
🌹🌹🌹 🌹🌹🌹

संघर्ष पिता से सीखिये..!
संस्कार माँ से सीखिये...!!

बाकी सब कुछ दुनिया सिखा देगी...!!!
🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼
🌹🌼🌻🍀🌾🌿🍁🌹🌼

"ज़िन्दगी" बदलने के लिए
लड़ना पड़ता है..!_ 
और आसान करने के लिए
समझना पड़ता है..!
वक़्त आपका है,चाहो तो
सोना बना लो और चाहो तो.    
सोने में गुज़ार दो..!
अगर कुछ अलग करना है तो 
भीड़ से हटकर चलो..!
भीड़ साहस तो देती है पर
पहचान छीन लेती है...!
मंज़िल ना मिले तब तक हिम्मत
मत हारो और ना ही ठहरो
क्योंकि
पहाड़ से निकलने वाली नदि यों ने
आज तक रास्ते में किसी से नहीं पूछा कि... _
"समन्दर कितना दूर है.                       
🌹🌹🌹 🌹🌹🌹


💐‼ सुविचार ‼💐    ╰═════════════╯

"रास्ते पर कंकड़ ही कंकड़ हो तो भी,  एक अच्छा जुता पहनकर उस पर चला जा सकता है...."
"लेकिन यदि एक अच्छे जुते के अंदर एक भी कंकड़ हो तो, एक अच्छी सड़क पर भी कुछ कदम भी चलना मुश्किल है....
 "बाहर की चुनोतियों सें नहीं हम अपनी अंदर की कमजोरियों सें हारते हैं..
 🌹🌹🌹 🌹🌹🌹

'स्वाद' और 'विवाद' दोनों को छोड़ दो,
स्वाद छोड़ो तो शरीर को फायदा,
विवाद छोड़ो तो संबंधो को फायदा।
🌹🌹🌹 🌹🌹🌹


सच्चाई के इस जंग मे ,
कभी झूठे भी जीत जाते है..
समय अपना अच्छा न हो तो ,
कभी अपने भी रूठ जाते है..🌹
कच्चे मकान देखकर किसी से
रिश्ता ना तोडना क्योंकि
मिट्टी की पकड बहुत मजबूत होती है
और
संगमरमर पर तो अक्सर पैर फिसल जाते हैं
🌹🌹🌹 🌹🌹🌹

एक चाहत होती है... अपनों के साथ जीने की,
वरना पता तो हमें भी है ...कि मरना अकेले ही है!”
मित्रता एवं रिश्तेदारी
 "सम्मान" की नही
 "भाव" की भूखी होती है...
बशर्तें लगाव
"दिल" से होना चाहिए
"दिमाग" से नही. 
कहा जाता है की एक  "प्रणाम" कई “परिणाम” बदल देता है...!!!
सुदामा ने  
कृष्ण भगवान  से पूछा 
प्रभु "मौन" और "मुस्कान" में 
क्या अंतर है ? 

तो कृष्ण भगवान ने बहुत सुन्दर   
जबाब दिया--
"मौन" और "मुस्कान" दो 
शक्तिशाली हथियार होते है.
"मुस्कान" से कई समस्याओ को 
हल किया जा सकता है
और *"मौन" * *रहकर कई समस्याओ 
को दूर रखा जा सकता है ।।
    🌹🌹🌹 🌹🌹🌹


इज्जत और तारीफ
मांगी नही जाती है
कमाई जाती है
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

नेत्र केवल दृष्टि प्रदान
करते है
परंतु हम कहाँ क्या देखते है
यह हमारे मन की भावना 
पर निर्भर है
🌹☘☘☘☘☘☘☘☘☘🌹

जितना  बडा  सपना  होगा
उतनी  बडी तकलीफें  होगी
और  जितनी  बडी  
तकलीफें  होगी  उतनी बडी        
कामयाबी होगी
 ✍🏼🐾  🐩🐾✍🏼

कर्म करो तो फल मिलता है,
आज नहीं तो कल मिलता है।
जितना गहरा अधिक हो कुँआ,
उतना मीठा जल मिलता है ।
जीवन के हर कठिन प्रश्न का,
        जीवन से ही हल मिलता है।
                ¸.•""•.¸ 
         🌹🎁🌹🎁🌹
🍀🍀 ✍✍🍀🍀



क्या खूब लिखा है -                                                                 
आहिस्ता  चल  जिंदगी,अभी 
कई  कर्ज  चुकाना  बाकी  है 
कुछ  दर्द  मिटाना   बाकी  है 
कुछ   फर्ज निभाना  बाकी है 
                   रफ़्तार  में तेरे  चलने से 
                   कुछ रूठ गए कुछ छूट गए 
                   रूठों को मनाना बाकी है 
                   रोतों को हँसाना बाकी है 
कुछ रिश्ते बनकर ,टूट गए 
कुछ जुड़ते -जुड़ते छूट गए 
उन टूटे -छूटे रिश्तों के 
जख्मों को मिटाना बाकी है 
                    कुछ हसरतें अभी  अधूरी हैं 
                    कुछ काम भी और जरूरी हैं 
                    जीवन की उलझ  पहेली को 
                    पूरा  सुलझाना  बाकी     है 
जब साँसों को थम जाना है 
फिर क्या खोना ,क्या पाना है 
पर मन के जिद्दी बच्चे को 
यह   बात   बताना  बाकी  है 
                     आहिस्ता चल जिंदगी ,अभी 
                     कई कर्ज चुकाना बाकी    है
                     कुछ दर्द मिटाना   बाकी   है   
                      कुछ  फर्ज निभाना बाकी है !
🌹🌹🌹 🌹🌹🌹🌹



Note:- धर्म सन्देश कृपया आप हमारे इस पोस्ट्स को  पढ़े।
सत्य वचन -30 छोड़ दी जीवों ने जीना, इंसानो की आदत से -Leave The Animals Who Live, From Habit Of Humans सत्य वचन -30 छोड़ दी जीवों ने जीना, इंसानो की आदत से -Leave The Animals Who Live, From Habit Of Humans Reviewed by Mainuddin Ansari on Saturday, June 30, 2018 Rating: 5

No comments:

Bhojpuri Manoranjan Aur Bhaw

Powered by Blogger.